Roorki News: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: भगवानपुर। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार खुब्बनपुर लतीफपुर निवासी रवि के कब्जे से 45 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। वहीं रायपुर गांव के समीप से आकाश निवासी रायपुर को 54 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.