रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: बुग्गावाला पुलिस ने जांच अभियान के दौरान पिस्टल और तीन कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि रविवार रात पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मजाहिदपुर पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी वसीम ग्राम फतेहपुर झिड़ियाणग्रंट, थाना भगवानपुर का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि वसीम पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...