Roorki News: अवैध कटान की सूचना पर छापेमारी, 40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: भगवानपुर। सिकरौड़ा गांव में गोवंश संरक्षण टीम ने अवैध कटान की सूचना पर छापेमारी कर मौके से 40 किलो प्रतिबंधित मांस और उपकरण बरामद किए। टीम को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि अवैध कटान करने वाले फरार आरोपियों अब्दुल रहमान और गुलफाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.