Roorki News: अवैध कटान का विरोध करने पर ठेकेदार को जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी
रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। ईंट सप्लाई ठेकेदार ने आरोप लगाया कि संरक्षित पशु के अवैध कटान और अवैध वसूली का विरोध करने पर एक दंपति उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मलानपुरा, टांडा रोड निवासी फिरोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ईंट सप्लाई का ठेका करते हैं। उनका आरोप है कि मोहल्ला किला निवासी शमशु कुरैशी और उसकी पत्नी सायरा बानो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पीड़ित के अनुसार, दोनों फूड लाइसेंस की आड़ में भैंस के मीट के कारोबार का बहाना बनाकर संरक्षित पशुओं के अवैध कटान और मांस की तस्करी में संलिप्त हैं। साथ ही पुलिस के नाम पर अवैध वसूली भी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.