Roorki News: अपराध मुक्त समाज बनाने में युवा निभाएं अहम भूमिका: एडीजी मुरुगेशन
रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी मुरुगेशन ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपराध मुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने नशे, साइबर ठगी, जाम, सड़क दुर्घटनाओं और खनन से जुड़े मुद्दे उठाए। शुक्रवार को भगवानपुर के एक बैंक्वेट हॉल में उत्तराखंड पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजी डॉ. वी मुरुगेशन ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंताजनक है। नशा केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को इससे दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.