Roorki News: अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, मंगलौर के युवक की मौत
रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। लिब्बरहेड़ी के समीप सोमवार की देर शाम बाइक के फिसलने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्ला मलकपुरा निवासी 35 वर्षीय मुकर्रम पुत्र अकबर सोमवार को किसी काम से पुरकाजी गया हुआ था। देर शाम को वह अपनी बाईक पर सवार होकर वापस मंगलौर स्थित अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक लिब्बरहेड़ी के पास पहुंची, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में सड़क पर ही दूर तक घिसटती चली गई।हादसा इतना भीषण था कि मुकर्रम के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.