Roorki News: अनदेखी पर सत्ताधारी दल के प्रति त्यागी समाज में रोष
रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: रुड़की। त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की कार्यकारिणी की ओम विहार में आयोजित बैठक में सत्ताधारी दल द्वारा त्यागी समाज की उपेक्षा पर समाज के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। नगर निगम बोर्ड में आठ मनोनीत पार्षदों में से समाज से एक भी पार्षद नामित न किए जाने को समाज का अपमान बताया। कहा कि समाज की ये उपेक्षा आगामी विधानसभा चुनाव में भारी पड़ सकती है। समिति अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी ने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में सर्व कुलभूषण त्यागी, नवीन त्यागी, श्याम कुमार त्यागी, अनुराग त्यागी, प्रतोष त्यागी, ब्रजेश त्यागी एडवोकेट, ब्रिजेश त्यागी फौजी, विनोद त्यागी, प्रमोद त्यागी, बागेश त्यागी, अनिल त्यागी, नंदकिशोर त्यागी, आदेश त्यागी, संदीप त्यागी और सुधीर त्यागी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.