रुडकी, जुलाई 24 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। परिवहन विभाग ने रुड़की, भगवानपुर, नारसन और लक्सर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर दस वाहनों को सीज कर 25 वाहनों के चालान काटे। एआरटीओ (प्रवर्तन) केके पलड़िया के साथ टीम ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान अवैध खनन में संलिप्त कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी सीज किया गया। वहीं, ओवरलोडिंग करते मिले डंपरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बिना वैध परमिट के संचालित हो रहे कुछ व्यावसायिक वाहनों को भी सीज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...