रुडकी, सितम्बर 12 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता । नगर निगम के पूर्व संपत्ति कर अधिकारी मोहम्मद कय्यूम पर करीब 5.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि उनके द्वारा कई लोगों से हाउस टैक्स और अन्य करों की धनराशि जमा कराने के नाम पर ली गई, लेकिन इसके बदले उन्हें कथित तौर पर फर्जी रसीदें दे दी गईं। नया मामला विनय विशाल हेल्थ केयर अस्पताल से आया हैं। इसी सप्ताह नगर निगम की ओर से भी मोहम्मद कय्यूम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया हैं । वहीं अब विनय विशाल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नगर आयुक्त को भेजे गए पत्र में भी उनके साथ कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...