Roorki News: अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कार्रवाई, 12 दुकानदारों के चालान
रुडकी, अक्टूबर 14 -- Roorki News: त्योहारी सीजन में बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर पंचायत ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले 12 दुकानदारों के चालान काटे गए। अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत के नेतृत्व में टीम ने बस अड्डा, अमर जवान चौक, मुख्य बाजार और शिव चौक पर अभियान चलाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की हिदायत दी। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं,कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.