रुडकी, अगस्त 7 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस कर्मियों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देररात युवक गंभीर अवस्था में झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...