Roorki News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: मंगलौर। आसफनगर झाल नहर पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कर्नल एन्क्लेव मंगलौर निवासी ललित प्रसाद धामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 अक्तूबर को उनके पुत्र सुनील धामी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। आरोप है कि चालक तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चला रहा था। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर भगवान सिंह महर ने बताया कि चालक की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.