Roorki News: अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस
रुडकी, अगस्त 1 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। गंगनहर पटरी मार्ग पर एक माह पहले सड़क हादसे में गंभीर गायल व्यक्ति के पुत्र ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे में घायल व्यक्ति का दाहिना हाथ काटना पड़ा था। सहारनपुर के मंदाकिनी विहार निवासी उदय तायल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सात जुलाई को उनके पिता राहुल तायल अपने परिचित अमित महेश्वरी के साथ स्कूटी से गंगनहर पटरी मार्ग से झबरेड़ा की ओर जा रहे थे। स्कूटी अमित महेश्वरी चला रहे थे, जबकि राहुल तायल पीछे बैठे थे। आरोप है कि गुड़ मंडी से करीब 100 मीटर पहले अज्ञात ट्रक को बचाने के प्रयास में स्कूटी सड़क किनारे कच्चे हिस्से में उतर गई और फिसलकर गिर गई।रईस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.