Roorki News: अघोषित बिजली कटौती से झबरेड़ा बेहाल, 50 हजार लोग परेशान
रुडकी, जुलाई 30 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ा कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिन और रात में कई-कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली की आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। प्रतिदिन करीब 10 घंटे तक बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज, व्यापारिक गतिविधियां और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रात के समय बिजली कटौती से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.