रुडकी, अक्टूबर 13 -- Roorki News: भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश की रक्षा करने का सपना संजोए उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली के सैकड़ों युवाओं ने मंगलवार को रुड़की के बीईजी एंड सेंटर स्थित पवेलियन ग्राउंड में अपना दमखम दिखाया। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन की ओर से चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में करीब एक हजार युवाओं ने दौड़ लगाई। जिसमें से करीब आठ सौ ने दौड़ पुरी करते हुए अगले चरण के लिए चयनित हुआ। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस लैंसडाउन के निदेशक कर्नल रंजीत सिंह पंवार ने बताया कि इस भर्ती रैली को दो जोन में बांटा गया था। पहले जोन की भर्ती रैली समाप्त के बाद अलग अलग पदों के लिए दूसरे जोन की भर्ती रैली शुरु हो गई है। उत्तराखंड जोन में अलग अलग जिलों के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उत्तरकाशी और चमोली के अभ्यर्थी रैली...