रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन क्रांति से जुड़े किसान दूसरे दिन भी हाईवे पर डटे रहे। एसडीएम और तहसीलदार ने मानकपुर आदमपुर के पास अंडरपास निर्माण और बारिश से फसलों को नुकसान की भरपाई समेत विभिन्न मुद्दों पर किसानों से वार्ता की। एनएचएआई के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया लेकिन किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...