रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल के पुरुष वार्ड में बिजली की अंडरग्राउंड वायरिंग का काम पूरा हो गया है। इससे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। वायरिंग का काम चलने के कारण वार्ड में भर्ती मरीजों को अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इससे मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के बजट से विद्युत वायरिंग में बदलाव किया जा रहा है। पिछले करीब तीन माह से यह काम चल रहा है। इससे भर्ती मरीजों को भी कभी इस वार्ड तो कभी उस वार्ड शिफ्ट करना पड़ रहा है। इन दिनों पुरुष वार्ड में काम चलने के कारण वहां भर्ती मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट करना पड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...