Roorki News: अंडमान-निकोबार टूर के नाम पर 1.62 लाख की ठगी
रुडकी, अगस्त 24 -- Roorki News: अंडमान-निकोबार घूमने के लिए टूर पैकेज दिलाने के नाम पर आरोपी ने 1.62 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि रकम लेने के आरोपी ने न तो पीड़ित और उसके दोस्तों को अंडमान-निकोबार भेजा और न ही रकम वापस की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आलोक पुंडीर, निवासी ओम विहार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अंडमान- निकोबार घूमने के लिए उन्होंने अपने दोस्तों के साथ टूर की योजना बनाई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात गणेश नौटियाल से हुई। आरोप है कि गणेश नौटियाल ने टूर पर भेजने की बात कहते हुए पीड़ित और उसके दोस्तों से अलग-अलग रकम लेकर कुल 1,62,610 रुपये प्राप्त किए। लेकिन निर्धारित समय पर टूर की कोई व्यवस्था नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने जब आरोपी से टूर के संबंध में जानकारी ली तो मामला टलता रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.