नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिवाली के ठीक एक दिन पहले रूप चौदस मनाया जाता है। इस दिन को छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी जैसे कई नामों से जाना जाता है और मनाया जाता है। लेकिन परंपरानुसार आज के दिन महिलाओं को नहाने के पहले शरीर पर उबटन का लेप लगाकर फिर नहाना चाहिए। सूर्योदय के पहले अभ्यंग स्नान की भी मान्यता है जो सुंदरता के साथ सेहत के लिए भी जरूरी मानी जाती है। तो इस रूप चौदस पर आप अपने चेहरे को निखारने के लिए ये उबटन बनाकर चेहरे और शरीर पर लगाएं।रूप चौदस का उबटन बनाने के लिए क्या चाहिए 2 चम्मच गेंहू का आटा 2 चम्मच ओट्स का आटा 2 चम्मच दही 2 चम्मच गुलाब जल चुटकीभर हल्दी सरसों या नारियल का तेलउबटन बनाने की विधिपारंपरिक उबटन उबटन बनाने के लिए गेंहू के आटे को लें और उस में चुटकीभर हल्दी डाल दें।साथ में ओट्स का आटा मिला लें। ओट्स के आटे में एंटी इंफ्लेमे...