नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- शादी के बाद हनीमून पर अक्सर लोग अपने नए रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ाने के लिए जाते हैं और शायद ज्यादातर पार्टनर को इसी हनीमून ट्रिप पर एहसास हो जाता है कि उसका पार्टनर उसे कितना प्यार करता है या नहीं? लेकिन शादी के कई सालों बाद जब रिश्तों पर जिम्मेदारियों और समझदारियों की धूल पड़ी हो तो समय और पैसे दोनों बचाकर अपनी 'पसंदीदा औरत'के साथ इन जगहों की सैर जरूर कर लें। लाइफ में एक बार ये खूबसूरत नेचर के नजारे अपनी लेडी लव के साथ जरूर देखें। ये ट्रिप आपके खत्म हो रहे प्यार और रिश्ते दोनों को बचाने में मदद करेगी।कुर्ग, कर्नाटक कर्नाटक का छोटा सा हिल स्टेशन जहां चारों तरफ हरियाली है। लाइफ में एक बार अपनी लेडी लव के साथ जरूर जाएं। रिश्ते में थोड़ा भी रोमांस बचा है तो यहां जाकर वो दोबारा से बढ़ जाएगा। चारों तरफ फैली कॉफी क...