पटना, मार्च 18 -- अवसर मिलते ही महिलाएं उड़ान भरने लगती हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है अंशु कुमारी और नेहा भगत ने। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा ज्ञान भवन में आयोजित महिला मेगा जॉब फेयर में इन दोनों को पांच लाख 40 हजार का पैकेज पर नौकरी मिली है। यह नौकरी हेल्थ केयर के क्षेत्र में काम कर रही कंपनी मेडिमिक्स ने दी है। सबसे ज्यादा पैकेज पर इस कंपनी ने नौकरी दी। महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशिका बंदना प्रेयषी ने मंगलवार को महिला रोजगार मेले के समापन समारोह के दौरान बताया कि मेले में राज्य भर की महिलाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया था। कुल 19 हजार महिलाओं ने पंजीकरण किया था। इसमें 11,586 महिलाएं मेला में रोजगार के लिए आईं। इसमें 6135 लड़कियों को ऑफर लेटर दिया गया।मेले में चयनित महिलाओं को औसतन दो लाख 40 हजार के पैकेज दिया गया समापन समारोह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.