नई दिल्ली, फरवरी 14 -- खतरों के खिलाड़ी- स्टेंट बेस्ड रियलिटी शो इंडियन टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो में से एक है। रोहित शेट्टी के इस शो की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, फैंस पिछले दो सालों से इस शो का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नया सीजन प्रीमियर नहीं हुआ। अब फैंस का ये इंतजार जल्द खत्म होगा। इस साल रोहित शेट्टी का शो प्रीमियर होगा। आइए जानते हैं रोहित शेट्टी के शो के प्रीमियर में दो साल की देरी क्यों हुई?खतरों के खिलाड़ी के प्रीमियर में क्यों हुई दो साल की देरी? टाइम्स नाउ की एक खबर के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 15 का शूट पिछले साल 2025 के मिड में शुरू होना था। लेकिन अप्रैल, 2025 में शो के प्रोड्यूसर के तौर पर बानीजे के एग्जिट की वजह से शो के प्रीमियर में देरी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस को प्रोड्यूस करने ...