RLP प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा घटी; आखिर क्या हैं तीन बड़े कारण?
नई दिल्ली, मई 30 -- राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में राज्य सरकार ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में कटौती करते हुए जयपुर कमिश्नरेट की ओर से तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया है। इससे पहले निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में भी कमी की गई थी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के समय और परिस्थितियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, हनुमान बेनीवाल पिछले कुछ समय से विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार राज्य सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। हाल ही में जयपुर के निकट भैराणा गांव में आयोजित महापंचायत और आंदोलन के दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उनके जयपुर कूच के आह्वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.