नई दिल्ली, फरवरी 8 -- राष्ट्रीय जनता दल(राजद) का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर तेजस्वी यादव का पार्टी ऑफिस में भव्य अभिनंदन किया गया। शनिवार को राजद कार्यालय का माहौल उत्सवी था। बैंड बाजा और भारी भरकम माला से तेजस्वी यादव की ताजपोशी जश्न मनाया गया। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने इस पर तंज कसा है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि चुनावी हार से राजद में भगदड़ की स्थिति है। कार्यकर्ताओं का ध्यान भटकाने के लिए यह ड्रामा किया गया। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बीच राजद कार्यालय में आयोजित भव्य स्वागत एवं उत्सव कार्यक्रम दरअसल उपलब्धियों का जश्न नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और संभावित भगदड़ को रोकने का एक राजनीतिक नाटक है। यह कितनी हैरत की बात है कि जिनके नेतृत्व में महागठबंधन को करार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.