पटना, फरवरी 19 -- बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 16 मार्च को होने वाले चुनाव में 4 सीटों पर एनडीए की जीत तो तय है। उलझन 5वीं सीट को लेकर है, जिसके लिए ना एनडीए के पास पूरे नंबर हैं और ना विपक्षी दलों के महागठबंधन के पास। तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को 5वीं सीट जीतने के लिए कम से कम 6 और विधायक का वोट चाहिए, जबकि विपक्षी दलों के मात्र 3 एमएलए की क्रॉस वोटिंग से एनडीए 5वीं सीट भी जीत लेगी। खाली हो रही सीटों में राजद के 2 सांसद प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह शामिल हैं। एनडीए के 3 सांसदों में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के हरिवंश नारायण सिंह एवं रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के उपेंद्र कुशवाहा हैं। बिहार की मौजूदा विधानसभा में लालू यादव और तेजस्वी यादव की 24 विधायकों वाली पार्टी राजद की हैसियत एक भी सांसद को रा...