पटना, सितम्बर 3 -- बिहार भाजपा ने राजद को फेक न्यूज की फैक्ट्री और विकास की राह में असली रोड़ा करार दिया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या की एक ट्वीट पर त्वरित प्रतिक्रिया में कहा गया है कि राजद के लोग भ्रम फैलाकर राजनैतिक रोटी सेकते हैं। रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पोस्ट में सम्राट चौधरी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया था। कहा था कि सेटेलाइट टाउनशिप के जरिए कार्पोरेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार किसानों की खेती वाली उपजाऊ जमीन जबरन ले रही है। रोहिणी आचार्या के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी के ऑफिसियल एक्स हैंडल पर कहा गया है कि RJD की फेक न्यूज फैक्ट्री का पर्दाफाश हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में NDA सरकार की महत्वाकांक्षी सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना को लेकर राजद द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। यह ...