पटना, मई 26 -- Ritu Jaiswal Join BJP: मंगलवार को बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल हुई है। राजद महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने राजद से दूरियां बढ़ाकर अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। पटना स्थित बीजेपी कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में रितु जायसवाल ने बीजेपी ज्वाइन किया। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने रितु जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है। रितु जायसवाल का बीजेपी में जाना बिहार की मुख्य विपक्षी पाार्टी राष्ट्रीय जनता दल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में परिहार से टिकट ना मिलने पर रितु जायसवाल ने बगावती तेवर अपना लिए थे। लेकिन तेज-तर्रार रितु जायसवाल तेजस्वी यादव की पसंद मानी जाती हैं। राजद में उन्हें प्रवक्ता भी बनाया गया था। पिछले साल हुए ...