Rishikesh News: 50 टीबी मरीजों को मिला निःशुल्क पोषाहार
रिषिकेष, अक्टूबर 26 -- Rishikesh News: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के सहयोग से आस संस्था ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में टीबी मरीजों के लिए पोषाहार वितरण शिविर आयोजित किया। इसमें 50 मरीजों को निशुल्क पोषाहार किट दी गई। साथ ही मरीजों के वजन और रक्तचाप की जांच की गई। चिकित्सकों ने नियमित उपचार, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शिविर में लाभार्थियों की आभा हेल्थ आईडी भी बनाई गई। आस संस्था की हेमलता ने कहा कि टीबी उन्मूलन में पौष्टिक आहार और समय पर उपचार जरूरी है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. अदिति, डॉ. वेद पांडे, पवनदीप कौर, आरपी कंडारी, बृहस्पति कोठियाल, पूनम, ऋतिका, सोनम और नेहा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.