Rishikesh News: 30 प्रतिभागियों को मिला उन्नत आणविक तकनीकों का प्रशिक्षण
रिषिकेष, जुलाई 18 -- Rishikesh News: एसआरएचयू के स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज में शनिवार को आयोजित चार सप्ताह का स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उन्नत आणविक उपकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंतिम दिन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कृषि विभाग के कृषि वैज्ञानिक भर्ती मंडल के अध्यक्ष डा. संजय कुमार ने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य क्षेत्र की जटिल चुनौतियों का समाधान केवल बहुविषयक शोध और आधुनिक आणविक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से ही संभव है। कहा कि 'प्रयोगशालाओं में विकसित होने वाला ज्ञान तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज और मरीजों तक पहुंचे। इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को प्रतिभागी अपने शोध एवं पेशेवर जीवन में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए उपयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.