Rishikesh News: 30 अक्तूबर को डोईवाला में निकलेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा
रिषिकेष, अक्टूबर 26 -- Rishikesh News: डोईवाला में 30 अक्तूबर को आयोजित होने वाली उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। इसमें यात्रा की रूपरेखा और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि यात्रा के माध्यम से जनहित और न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने की अपील की। प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा और नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पूरे उत्तराखंड की जनता की भावनाओं से जुड़ा विषय है। यात्रा में कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला शामिल होंगे। इस मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.