Rishikesh News: 26 अक्तूबर को ऋषिकेश में निकलेगी न्याय यात्रा
रिषिकेष, अक्टूबर 22 -- Rishikesh News: उत्तराखंड प्रदेश में निकाली गई कांग्रेस की न्याय यात्रा 26 अक्तूबर को ऋषिकेश पहुंचेगी। जिसको सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। वक्ताओं ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर न्याय यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। गुरुवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा विभिन्न जिलों व क्षेत्रों से होते हुए 26 अक्तूबर को ऋषिकेश पहुंचेगी। जिसका यहां भव्य स्वागत किया जाएगा और क्षेत्र में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.