Rishikesh News: 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रिषिकेष, सितम्बर 29 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। पल्स ब्लड सेंटर देहरादून के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। 25 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया।मंगलवार को डोईवाला के मिल रोड स्थित जोशी क्लीनिक एंड केमिस्ट में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, जिससे जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके। सभासद सरिता जोशी ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। डॉ. राहुल जोशी ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। एक यूनिट रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.