Rishikesh News: 23 अक्तूबर से पांच दिवसीय महायोग ध्यान कुंभ होगा
रिषिकेष, अक्टूबर 14 -- Rishikesh News: मुनिकीरेती में 23 से 27 अक्तूबर तक पांच दिवसीय महायोग ध्यान कुंभ-2026 का आयोजन किया जाएगा। गंगा तट पर होने वाले आयोजन में देश-विदेश से हजारों ध्यान साधकों, आध्यात्मिक गुरुओं, संतों और विद्वानों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में 108 घंटे की अखंड ध्यान साधना और प्रतिदिन तीन घंटे का संगीत ध्यान प्रमुख आकर्षण रहेगा। पीएमसी हिंदी के उत्तराखंड ब्रांड एंबेसडर भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कार्यक्रम भरतघाट पर गंगा रिसॉर्ट एवं स्वामीनारायण आश्रम के सामने गंगा तट पर आयोजित होगा। पीएमसी सोसाइटी एवं पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटीज मूवमेंट के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, ध्यान विज्ञान, आत्मजागरूकता और सामूहिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.