Rishikesh News: 11 दुकानदारों का काटा चालान
रिषिकेष, जुलाई 17 -- Rishikesh News: नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगरपालिका की टीम ने शुक्रवार को सघन अभियान चलाया। इस दौरान छापेमारी में 11 दुकानदारों के यहां से प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की गई, जिसपर उनका 15,600 रूपये का चालान किया गया। दोबारा बिक्री पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी पालिका की टीम ने दी। अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि नियमित रूप से प्रतिबंधित को कायम रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें दुकानदारों को टीम जागरूक भी कर रही है। सफाई निरीक्षक सचिन रावत, संकेत कुमार, तपस, प्रवीण आदि अभियान में शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.