रिषिकेष, अक्टूबर 10 -- Rishikesh News: मां गंगा रामलीला समिति की ओर से 11 अक्तूबर से मुनिकीरेती में पांचवें वर्ष रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। जिसमें पहली बार स्थानीय कलाकारों को वरीयता दी जाएगी। रामलीला का समापन 20 अक्तूबर को भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ होगा। शनिवार को चौदह बीघा स्थित राम लीला मैदान में मां गंगा रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की। समिति अध्यक्ष संदीप परमार ने बताया कि पिछले चार वर्षों के रामलीला मंचन और स्थानीय जनता से मिले सुझावों को ध्यान में रखते हुए इस बार क्षेत्रीय कलाकारों को अधिक अवसर देने का निर्णय लिया गया है, ताकि उनकी प्रतिभा को मंच मिल सके। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: नगर की ऐतिहासिक रामलीला आज से, तैयारियां यह भी पढ़ें- Jaunpur News: राघवेंद्र रामलीला समिति कल्याणपुर की हुई बैठक

हिंदी हि...