Rishikesh News: होम स्टे संचालक पर एससी-एसटी एक्ट में केस
रिषिकेष, जुलाई 29 -- Rishikesh News: बैराज रोड पर संचालित एक होम स्टे को लेकर पुलिस ने संचालक पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल समेत गंभीर आरोप शिकायत में लगाए हैं, जिसपर पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने तहरीर में बताया कि रवि गुप्ता निवासी ऋषिकेश को बैराज रोड पर होम स्टे है। आरोप है कि रवि होम स्टे में अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा है। विरोध करने पर रवि ने अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रवि गुप्ता के खिलाफ एसी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.