Rishikesh News: होम स्टे विवाद में कार्रवाई करे पुलिस
रिषिकेष, जुलाई 13 -- Rishikesh News: शिवाजीनगर क्षेत्र में तीन दिन पहले होम स्टे विवाद में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कार्रवाई नहीं होने से भड़क गए हैं। उन्होंने गर्भवती महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं होने पर गुस्सा भी जाहिर किया। रविवार को शैल विहार स्थित कार्यालय में सीओ तुषार बोरा को ज्ञापन सौंपकर होम स्टे संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि अवैध रूप से संचालित होम स्टे को लेकर पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की। उन्होंने होम स्टे को सील करने की मांग भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.