रिषिकेष, जुलाई 10 -- Rishikesh News: सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती ने शुक्रवार को मासिक बैठक की। जिसमें संगठन और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। ढालवाला में आयोजित बैठक में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल दत्त खंडूड़ी ने कहा कि पेंशनर्स गोल्डन कार्ड की समस्या से परेशान हैं। प्रदेश के कई अस्पतालों में गोल्डन कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिसके चलते पेंशनर्स को इलाज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार को प्रत्येक अस्पताल में गोल्डन कार्ड लागू करना चाहिए और ओपीडी में भी इसका लाभ मिलना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...