Rishikesh News: हाथी प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात पहरा
रिषिकेष, अगस्त 13 -- Rishikesh News: धन्याड़ी गांव में हाथी के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग ने थानो रेंज में गश्त तेज कर दी है। हाथियों की आवाजाही वाले संवेदनशील क्षेत्रों में वनकर्मियों को दिन-रात निगरानी के लिए लगाया गया है। विभाग की टीमें हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के पहुंचने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। थानो रेंज के रेंजर नत्थीलाल डोभाल ने बताया कि महिला की घटना के बाद गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। जहां-जहां से हाथियों के आने की संभावना रहती है, उन स्थानों पर रात-दिन वनकर्मियों की गश्त लगाई जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और हाथियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर टीमों को तत्काल सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.