Rishikesh News: हाथी ने तोड़ी चाहरदीवारी, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
रिषिकेष, अक्टूबर 25 -- Rishikesh News: वन क्षेत्रों से सटे इलाकों में वन्य जीवों का आतंक थम नहीं रहा है। डोईवाला के वार्ड नंबर चार के तरली जौली क्षेत्र में रविवार सुबह करीब पांच बजे हाथी ने पंचम सिंह सिंधवाल की चाहरदीवारी तोड़ दी। घटना से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को नुकसान का मुआवजा दिलाने और गश्त बढ़ाने की मांग की। स्थानीय वार्ड सभासद अरुण सोलंकी ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही से लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। वन विभाग को नियमित गश्त बढ़ाने के साथ क्षतिग्रस्त चाहरदीवारी का आकलन कर प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: तरली जौली में हाथी ने तोड़ी चाहरदीवारी, ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.