Rishikesh News: हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा 4,200 फलदार पौधे
रिषिकेष, जुलाई 14 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। हरेला पर्व के अवसर पर उद्यान विभाग की ओर से डोईवाला ब्लॉक मे बने कार्यालय से बुधवार से आमजन को निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विभाग ने इस बार कुल 4,200 फलदार पौधों की व्यवस्था की है। विभाग के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को आधार कार्ड के आधार पर अधिकतम दो फलदार पौधे निःशुल्क दिए जाएंगे। वितरण के लिए आम, कागजी नींबू, अमरूद, अनार सहित अन्य फलदार प्रजातियों के पौधे उपलब्ध रहेंगे। पौधों का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। उद्यान विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पौधे लेकर उनका रोपण करें तथा उनकी नियमित देखभाल भी करें, ताकि प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.