Rishikesh News: हरेला की पूर्व संध्या पर हरियाली का संकल्प
रिषिकेष, जुलाई 15 -- Rishikesh News: तीर्थनगरी में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न संगठनों ने हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए। जिनमें विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बुधवार को लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनीराम रोड में उत्तराखंड भास्कर फाउंडेशन की ओर से पौधरोपण एवं पर्यावरण जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं मिष्ठान वितरित किया गया। फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. राजे नेगी ने कहा कि हरेला केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला जनआंदोलन है। फाउंडेशन की संस्थापक डिम्पल शुक्ला ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.