रिषिकेष, जुलाई 8 -- Rishikesh News: नियमों को ताक पर रख बहुमंजिला निर्माण करने वालों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की। हरिपुरकलां में दो निर्माणों को नियम विरूद्ध पाते हुए प्राधिकरण ने उन्हें सील कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति दिखी। सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि निर्माणकर्ताओं को नियमों की अनदेखी को लेकर पहले ही नोटिस जारी किया गया था, लेकिन न तो वह वाजिब जवाब और न ही दस्तावेज प्रस्तुत कर सके, जिसके चलते यह कार्रवाई करनी पड़ी। बताया कि संबंधित लोगों को चेतावनी भी दी गई है कि सीलिंग से छेड़छाड़ की, तो उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: डोंकवाला में 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...