Rishikesh News: स्मैक तस्करी में युवक गिरफ्तार
रिषिकेष, जुलाई 17 -- Rishikesh News: रायवाला पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी में पुलिस को करीब सात ग्राम स्मैक मिली है। पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवा तोमर पुत्र रोहन लाल निवासी पावन धाम चौक, भूपतवाला, हरिद्वार के रूप में हुई है। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पुलिस टीम बीते गुरूवार की रात गश्त पर थी, जिसमें उन्हें एक संदिग्ध युवक खांड गांव के पास सर्विस रोड पर खड़ा मिला। शक होने पर तलाशी ली, तो स्मैक बरामद हुई। बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.