रिषिकेष, सितम्बर 7 -- Rishikesh News: सौंग नदी के पास तमंचे के बल पर स्कूटी लूट कर फरार दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया। तलाशी में पुलिस को आरोपियों से दो तमंचे और जिंदा कारतूस मिले हैं। लूटी गई स्कूटी भी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद की है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं, वारदात में शामिल आरोपियों का एक साथी को कुछ दिन पहले ही हरिद्वार पुलिस तमंचा बरामद होने पर जेल भेज चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...