Rishikesh News: स्कूटी चोरी के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
रिषिकेष, अक्टूबर 8 -- Rishikesh News: नगर क्षेत्र में एक साल पहले हुई स्कूटी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर स्कूटी की डिग्गी से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते साल 10 अगस्त को प्रतीतनगर, रायवाला निवासी हरिशंकर राजपूत ने स्कूटी चोरी की तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि स्कूटी की डिग्गी में मोबाइल, एटीएम और आरसी रखी थी। पुलिस ने जांच के दौरान 12 अगस्त को चोरी में संलिप्त एक नाबालिग को संरक्षण में लिया था। उसकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई थी। जांच में अंशुमान जाटव निवासी चोपड़ा फार्म, श्यामपुर की संलिप्तता भी सामने आई थी। इसके बाद से पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.