Rishikesh News: सेवा, स्वच्छता और मुस्कान के साथ चला यात्री सेवा अभियान
रिषिकेष, अक्टूबर 10 -- Rishikesh News: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित यात्री सेवा अभियान का शनिवार को संपन्न हुआ। अभियान के तहत यात्री सुविधाओं में सुधार, स्वच्छता, सुरक्षा, सुगम्यता और बेहतर सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। अभियान के अंतिम दिन एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक नितिन कुमार कादियान ने यात्री सुविधाओं और उत्कृष्ट सेवाओं के उच्च मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अभियान की उपलब्धियों की समीक्षा की गई और बेहतर सेवाभाव एवं यात्री सुविधा के प्रति समर्पण दिखाने वाले कर्मचारियों तथा हितधारकों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.