Rishikesh News: सुसवा नदी किनारे सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण
रिषिकेष, सितम्बर 8 -- Rishikesh News: सुसवा नदी किनारे सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका परिषद डोईवाला ने मंगलवार को कार्रवाई की। वार्ड नंबर 17 में पहुंची पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से टीन शेड समेत अन्य अतिक्रमण को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में पालिका टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी से टीन शेड और अन्य अतिक्रमण हटाया गया।टीम ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। ईओ एमएल शाह ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन राव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.