Rishikesh News: सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के लिए मां कुष्मांडा की पूजा की
रिषिकेष, अक्टूबर 14 -- Rishikesh News: तीर्थनगरी में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। माता के भजनों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। चंद्रेश्वर नगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर, त्रिवेणी घाट स्थित दुर्गा मंदिर, दून रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर, शीशमझाड़ी स्थित कात्यायनी मंदिर, मनीच्छा देवी मंदिर और भद्रकाली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से पूजा-पाठ शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां को नारियल, फूल, मिष्ठान और फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने व्रत रखकर विशेष पूजा-अर्चना की। शाम को मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। स्थानीय महिला कीर्तन मंडलियों ने माता के भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। तुलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.