रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कॉरपोरेशन के संचालक मंडल की पहली बैठक हुई। इस दौरान टीजीएमओ और यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परिवहन व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया। सोमवार को ऋषिकेश स्थित होटल हिमालय में टीजीएमओसी प्राइवेट लिमिटेड के नवनिर्वाचित संचालक मंडल की पहली बैठक हुई। यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने टीजीएमओसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलवीर सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष भानु प्रकाश का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...